Digital Arrest: कंबोडियाई गिरोह के लिए ‘कॉलर’ का काम करने के आरोप में MBA का छात्र गिरफ्तार

अहमदाबाद के निवासी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उससे चार करोड़ रुपये ठगने के आरोपी कंबोडिया के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के लिए ‘कॉलर’ के रूप में काम करने वाले मुंबई के एक व्यक्ति को देश से लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

Digital Arrest (img: Pixabay)

अहमदाबाद, 13 दिसंबर : अहमदाबाद के निवासी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उससे चार करोड़ रुपये ठगने के आरोपी कंबोडिया के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के लिए ‘कॉलर’ के रूप में काम करने वाले मुंबई के एक व्यक्ति को देश से लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. गुजरात पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

सीआईडी के राज्य साइबर अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है कि गुजरात सीआईडी (अपराध) ने राज्य में 'डिजिटल अरेस्ट' घोटाले से जुड़े किसी कॉल करने वाले आरोपी को पकड़ा है. अधिकारी ने बताया कि यह पता चला कि आरोपी चेतन कोकरे (26) कुछ महीने पहले कंबोडिया गया था और चीनी तथा कंबोडियाई नागरिकों द्वारा संचालित किए जा रहे एक गिरोह में शामिल हो गया था. यह भी पढ़ें : Dongri Building Collapse: मुंबई के डोंगरी इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं, मलबा हटाने का काम जारी; VIDEO

उन्होंने कहा कि यह भारत, पाकिस्तान और नेपाल से लोगों को ईडी, सीबीआई, पुलिस या सीमा शुल्क का फर्जी अधिकारी बनने के लिए गिरोह से जोड़ता था, ताकि ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर अनजान व्यक्तियों से पैसे वसूले जा सकें. पुलिस अधीक्षक (सीआईडी अपराध) धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बात की विशेष सूचना मिली थी कि कोकरे भारत लौट आया है और फिलहाल मुंबई में रह रहा है. इसके बाद गुजरात सीआईडी ने मुंबई पुलिस की मदद से उसे कोलाबा इलाके से गिरफ्तार कर लिया और बृहस्पतिवार को यहां ले आई.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\