Jharkhand Bomb Blast: झारखंड में रेलवे पटरियों पर बम विस्फोट होने से डीजल इंजन पटरी से उतरा
झारखंड के धनबाद मंडल में रेलवे की पटरियों का एक हिस्सा विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त होने से शनिवार सुबह यहां एक डीजल इंजन पटरियों से उतर गया.
नयी दिल्ली, 20 नवंबर : झारखंड के धनबाद मंडल में रेलवे की पटरियों का एक हिस्सा विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त होने से शनिवार सुबह यहां एक डीजल इंजन पटरियों से उतर गया.
भारतीय रेलवे ने बताया कि धनबाद मंडल के गरवा रोड और बरकाना खंड के बीच ‘‘बम विस्फोट” हुआ. उसने बताया, ‘‘उपद्रवियों द्वारा बम विस्फोट करने की असामान्य घटना में धनबाद मंडल में डीजल का इंजन पटरी से उतर गया.’’ यह भी पढ़ें : Kerala: भारी बारिश के कारण पंबा और सबरीमाला की तीर्थयात्रा पर जिला कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध
सूत्रों ने इसे नक्सली घटना बताया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. पटरियों की मरम्मत का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है.
Tags
संबंधित खबरें
Jharkhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की दम घुटने के कारण मौत
VIDEO: झारखंड में मानवता शर्मसार, अस्पताल से शव ले जाने की नहीं मिली सुविधा, नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड में बड़ा हादसा, रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस घने जंगलों में क्रैश, चालक दल समेत 7 लोगों की मौत (Watch Video)
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 6,124 उम्मीदवार मैदान में; यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट
\