एजेंसी न्यूज

बिहार से नहीं मिला जवाब, हम करेंगे प्रवासी कामगारों को बिहार भेजने का खर्च वहन: दिल्ली सरकार

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बिहार से नहीं मिला जवाब, हम करेंगे प्रवासी कामगारों को बिहार भेजने का खर्च वहन: दिल्ली सरकार
जमात

नयी दिल्ली, 13मई दिल्ली सरकार बिहार के कामगारों को बुधवार को तीन श्रमिक विशेष ट्रेनों से उनके गृह राज्य भेजने का खर्च वहन करेगी क्योंकि बिहार की नितीश कुमार सरकार ने टिकट का खर्च वहन करने के दिल्ली सरकार के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विशेष ट्रेन में 1,200 प्रवासी कामगार सवार होंगे।

इससे पहले 1200 कामगारों को श्रमिक विशेष ट्रेन से मुजफ्फरपुर भेजे जाने का खर्च आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा उठाए जाने को ले कर दिल्ली सरकार और बिहार सरकार के बीच वाक युद्ध हुआ था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली सरकार प्रवासी कामगारों को भेजने का खर्च उठाएगी क्योंकि बिहार सरकार ने अभी (ट्रेन टिकट के लिए) भुगतान पर कोई जवाब नहीं दिया है।

तीन श्रमिक विशेष ट्रेनें बिहार के भागलपुर, बरौनी और दरभंगा के लिए रवाना होंगी।

पिछले सप्ताह आम आदमी पार्टी ने कहा था कि उसने प्रवासी कामगारों को दिल्ली से बिहार भेजने का खर्च उठाया है लेकिन बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल(यूनाइटेड) ने इन दावों को खारिज कर दिया था।

इस मामले में जद (यू) ने आप पर आधा सच बताने और प्रचार के लिए ओछी राजनीति करने का भी आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).