देश की खबरें | ‘‘क्या पति की मौत का बदला लेने के लिए महिला ने श्रीलंका के डॉन को जहर दिया था?’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस और लोगों के बीच चर्चा का विषय है कि क्या श्रीलंकाई डॉन अंगोडा लोक्का के साथ रह रही अमानी थांजी ने श्रीलंका में अपने पति की हुई हत्या का बदला लेने के लिए उसे (लोक्का को) जहर दे दिया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, नौ अगस्त पुलिस और लोगों के बीच चर्चा का विषय है कि क्या श्रीलंकाई डॉन अंगोडा लोक्का के साथ रह रही अमानी थांजी ने श्रीलंका में अपने पति की हुई हत्या का बदला लेने के लिए उसे (लोक्का को) जहर दे दिया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह संदेह तब उत्पन्न हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि लोक्का के शव की अंगुली और अंगूठे के नाखून नीले पड़ गये थे, जिससे उसे जहर दिये जाने का संकेत मिलता है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी कल चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाले सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का करेंगे उद्घाटन: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि उसे संदेह है कि डॉन की हत्या की गयी । वैसे भी श्रीलंका में मीडिया में खबर आयी कि लोक्का को जुलाई के प्रारंभ में भारत में जहर दे दिया गया था। लोक्का विभिन्न अपराधों को लेकर इंटरपोल और श्रीलंका पुलिस द्वारा वांछित था।

अखबारों में श्रीलंका की खुफिया एजेंसियों के हवाले से यह भी खबर छपी कि लोक्का के विरोधी गिरोह ने उसका सफाया करने के लिए एक महिला को भेजा है।

यह भी पढ़े | Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया.

लोक्का को तीन जुलाई को कथित रूप से दिल का दौरा पड़ा था और उसकी मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव मदुरै ले जाया गया जहां अगले दिन उसका अंतिम संस्कार किया गया।

इस मामले की जांच कर रही सीबी-सीआईडी ने लोक्का के लिए प्रदीप सिंह नाम से आधार कार्ड बनवाने के लिए जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। लोक्का 2017 से यहां रह रहा था।

जांच एजेंसी ने डीएनए परीक्षण में मदद के लिए विसरा नमूना चेन्नई भेजा है। इससे यह भी पता चल पाएगा कि वह लोक्का ही था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\