खेल की खबरें | डियानी की हैट्रिक, फ्रांस ने पनामा को 6-3 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया की पांचवें नंबर की टीम ने शुरुआती झटके से उबरते हुए ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया। जमैका ने ब्राजील से गोलरहित ड्रा खेला जिससे वह दूसरे स्थान पर है।
दुनिया की पांचवें नंबर की टीम ने शुरुआती झटके से उबरते हुए ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया। जमैका ने ब्राजील से गोलरहित ड्रा खेला जिससे वह दूसरे स्थान पर है।
मार्टा कॉक्स ने दूसरे ही मिनट में गोल कर पनामा को बढ़त दिला दी। माएले लाकरार 21वें मिनट में फ्रांस को बराबरी दिलायी।
डियानी ने 28वें, 37वें और 52वें मिनट में गोल कर हैट्रिक लगायी। फ्रांस के लिए लिया लि गारेक और विकी बेचो ने अन्य दो गोल किये।
पनामा की ओर से योमिरा पिनजोन और लिनेथ सेडेनो ने एक एक गोल दागे।
फ्रांस ने जमैका से शुरुआती मैच में गोलरहित ड्रा खेला था। लेकिन उसने ब्राजील और 52वीं रैंकिंग की पनामा पर जीत से ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त किया।
फ्रांस को राउंड 16 में जगह बनाने के लिए महज एक ड्रा की दरकार थी जिससे उसने लगातार चौथी दफा नॉकआउट दौर में जगह बनायी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)