डाइमंड लीग ने सत्र का नया कैलेंडर जारी किया

ओस्लो में 11 जून को संशोधित कार्यक्रम और सामाजिक दूरी के नियमों के साथ होने वाली प्रतियोगिता को छोड़ दिया जाए तो पूर्ण सत्र की शुरुआत 14 अगस्त को मोनाको में होगी।

सत्र में 12 प्रतियोगिताएं होंगी जिसका समापन चीन में 17 अक्टूबर को होगा जिसका आयोजन स्थल अभी तय नहीं है।

इससे पहले चार और पांच जुलाई को होने वाली लंदन डाइमंड लीग को रद्द किया गया। इसके अलावा ज्यूरिख में नौ से 11 सितंबर तक होने वाले डाइमंड लीग के तीन दिवसीय फाइनल को रद्द कर दिया गया जबकि रबात में होने वाली प्रतियोगिता भी अब नहीं होगी।

मूल कार्यक्रम के अनुसार डाइमंड लीग सत्र को दोहा में 17 अप्रैल से शुरू होना था।

डाइमंड लीग का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:

11 जून: ओस्लो

14 अगस्त: मोनाको

16 अगस्त: गेट्सहेड

23 अगस्त: स्टाकहोम

02 सितंबर: लुसाने

04 सितंबर: ब्रसेल्स

06 सितंबर: पेरिस (बाद में पुष्टि होगी)

17 सितंबर: रोम/नेपल्स

19 सितंबर: शंघाई

04 अक्टूबर: यूगेन

09 अक्टूबर: दोहा

17 अक्टूबर: चीन (स्थल अभी तय नहीं)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)