देश की खबरें | जन समस्याओं का निदान समय से और गुणवत्तापूर्ण हो : स्मृति ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि जनता की समस्याओं का निदान समय से और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और ईमानदारी से यह प्रयास हो कि विकास समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमेठी (उप्र), 18 अगस्त केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि जनता की समस्याओं का निदान समय से और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और ईमानदारी से यह प्रयास हो कि विकास समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे ।

स्मृति ईरानी ई-चौपाल के द्वितीय चरण को प्रारंभ करते हुए लोगों की समस्याएं सुन रहीं थीं । स्मृति ने अधिकारियों से कहा कि विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए ।

यह भी पढ़े | Facebook Row: फेसबुक को लेकर जारी बयानबाजी में कूदे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने याद दिलाया सोनिया-राहुल गांधी का बयान.

स्मृति ने विकास खंड अमेठी अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामदयपुर के प्राथमिक विद्यालय बाहापुर में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आनलाइन संवाद कर जनसमस्याएं सुनी तथा मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिये ।

इसके साथ ही सांसद ने विकासखंड भेटुआ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खंडहर, विकासखंड संग्रामपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करनाईपुर तथा विकासखंड भादर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भादर में ऑनलाइन संवाद कर जन समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया ।

यह भी पढ़े | Congress Writes to Mark Zuckerberg: कांग्रेस ने फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, हाई लेवल जांच की मांग की.

स्मृति ईरानी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जन सामान्य से संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से द्वितीय चरण में ई-चौपाल का आयोजन किया गया है।

इस दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि ई-चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा ।

साथ ही उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में पांच सितंबर तक जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सांसद की अध्यक्षता में ई-चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

सं अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\