खेल की खबरें | ब्रेक के बाद धोनी तरोताजा और मानसिक रूप से दृढ हैं: सीएसके कोच फ्लेमिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को कहा कि टीम के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिये एक साल से ज्यादा समय का ब्रेक काफी फायदेमंद रहा जिससे वह तरोताजा होकर तकनीकी रूप से अलग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चुनौतियों से निपटने के लिये मानसिक रूप से दृढ हैं।

अबुधाबी, 18 सितंबर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को कहा कि टीम के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिये एक साल से ज्यादा समय का ब्रेक काफी फायदेमंद रहा जिससे वह तरोताजा होकर तकनीकी रूप से अलग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चुनौतियों से निपटने के लिये मानसिक रूप से दृढ हैं।

शनिवार को सीएसके और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच टूर्नामेंट का शुरूआती मुकाबला खेला जायेगा। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम का बड़े मैच जीतने का अनुभव अगले 53 दिन तक काफी काम आयेगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: राजस्थान रॉयल्स के लिए खुशखबरी, बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड में शुरू की प्रैक्टिस, जल्द UAE के लिए भरेंगे उड़ान.

पिछले महीने धोनी ने एक साल से ज्यादा समय के ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और जब आईपीएल के लिये उनकी तैयारियों के बारे में पूछा गया तो फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘इसमें कुछ भी अलग नहीं हुआ। वह बहुत फिट है और मानसिक रूप से काफी व्यस्त है और दृढ़ है। ’’

सीएसके की अधिकारिक वेबसाइट को टूर्नामेंट से पूर्व दिये साक्षात्कार में फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘कुछ तरीकों से ब्रेक हमारे अनुभवी और बड़ी उम्र के खिलाड़ियों के लिये काफी कारगर हो सकता है। एमएस तरोताजा है और अच्छा करने को तैयार है। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल.

तीन बार की चैम्पियन टीम अपने 35 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों पर काफी निर्भर हैं जिसमें खुद धोनी, शेन वाटसन, ड्वेन ब्रावो, केदार जाधव और इमरान ताहिर शामिल हैं।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘अनुभवी खिलाड़ी अहम मौकों को पहचान सकते हैं इसलिये ही उन्होंने अपने करियर में इतना शानदार प्रदर्शन किया है। वे मैच का रूख मोड़ सकते हैं, दबाव को झेल सकते हैं और परिस्थितियों का आकलन कर सकते हैं। अनुभव यही होता है इसलिये हम इसे काफी अहम मानते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये हम इतने सारे करीबी मैचों में जीत हासिल करने में सफल रहे क्योंकि महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को काफी अनुभव रहा है। और आप इसमें कौशल को भी मिला सकते हो। आप युवाओं को शामिल कर सकते हो और सही संतुलन बना सकते हो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े