IPL 2020 Update: यहां पढ़ें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है. आगामी सीजन में जहां पिछले बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम अपना खिताब बचाने के लिए जोर आजमाइस करेगी. वहीं पिछले साल की उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी बार आईपीएल के खिताब के लिए जंग लड़ेगी.
IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है. आगामी सीजन में जहां पिछले बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपना खिताब बचाने के लिए जोर आजमाइस करेगी. वहीं पिछले साल की उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम चौथी बार आईपीएल के खिताब के लिए जंग लड़ेगी. आईपीएल 2020 में इन दोनों टीमों का पहला मुकाबला 19 सितंबर को अबू धाबी (Abu Dhabi) में है. लीग मैचों का शेड्यूल घोषित किया जा चुका है. इस सीजन का पहला मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा, वहीं लीग का आखिरी मैच 3 नवंबर को खेला जाएगा, जो मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लीग मैचों के शेड्यूल के बारे में तो इस प्रकार हैं-
मुंबई इंडियंस के लीग मैचों का शेड्यूल-
1- 19 सितंबर 2020 - चेन्नई सुपरकिंग्स - 7:30 PM - अबु धाबी
2- 23 सितंबर 2020 - कोलकाता नाइट राइडर्स - 7:30 PM - अबु धाबी
3- 28 सितंबर 2020 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर - 7:30 PM - दुबई
4- 1 अक्टूबर 2020 - किंग्स इलेवन पंजाब - 7:30 PM - अबु धाबी
5- 4 अक्टूबर 2020 - सनराइजर्स हैदराबाद - 3:30 PM - शारजाह
6- 6 अक्टूबर 2020 - राजस्थान रॉयल्स - 7:30 PM - अबु धाबी
7- 11 अक्टूबर 2020 - दिल्ली कैपिटल्स - 7:30 PM - अबु धाबी
8- 16 अक्टूबर 2020 - कोलकाता नाइट राइडर्स - 7:30 PM - अबु धाबी
9- 18 अक्टूबर 2020 - किंग्स इलेवन पंजाब - 7:30 PM - दुबई
10- 23 अक्टूबर 2020 - चेन्नई सुपरकिंग्स - 7:30 PM - शारजाह
11- 25 अक्टूबर 2020 - राजस्थान रॉयल्स - 7:30 PM - अबु धाबी
12- 28 अक्टूबर 2020- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर - 7:30 PM - अबु धाबी
13- 31 अक्टूबर 2020 - दिल्ली कैपिटल्स - 3:30 PM - दुबई
14- 3 नवंबर 2020 - सनराइजर्स हैदराबाद - 7:30 PM - शारजाह
चेन्नई सुपर किंग्स के लीग मैचों का शेड्यूल-
1- 19 सितंबर 2020 - मुंबई इंडियंस - 7:30 PM - अबु धाबी
2- 22 सितंबर 2020 - राजस्थान रॉयल्स - 7:30 PM - शारजाह
3- 25 सितंबर 2020 - दिल्ली कैपिटल्स - 7:30 PM - दुबई
4- 2 अक्टूबर 2020 - सनराइजर्स हैदराबाद - 7:30 PM - दुबई
5- 4 अक्टूबर 2020 - किंग्स इलेवन पंजाब - 7:30 PM - दुबई
6- 7 अक्टूबर 2020 - कोलकाता नाइट राइडर्स - 7:30 PM - अबु धाबी
7- 10 अक्टूबर 2020 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर - 7:30 PM - दुबई
8- 13 अक्टूबर 2020 - सनराइजर्स हैदराबाद - 7:30 PM - दुबई
9- 17 अक्टूबर 2020 - दिल्ली कैपिटल्स - 7:30 PM - शारजाह
10- 19 अक्टूबर 2020 - राजस्थान रॉयल्स - 7:30 PM - अबु धाबी
11- 23 अक्टूबर 2020 - मुंबई इंडियंस - 7:30 PM - शारजाह
12- 25 अक्टूबर 2020 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर - 3:30 PM - दुबई
13- 29 अक्टूबर 2020 - कोलकाता नाइट राइडर्स - 7:30 PM - दुबई
14- 1 नवंबर 2020 - किंग्स इलेवन पंजाब - 3:30 PM - अबु धाबी
बता दें कि आईपीएल 2020 का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में किया जा रहा है. 53 दिन तक चलने वाले इस T20 टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 60 मैच खेले जाएंगे. वहीं इस बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार के दिन न होकर वर्किंग डे में खेला जाएगा. आईपीएल 2020 के सभी मैच महज तीन स्टेडियम अबुधाबी, शारजाह और दुबई में आयोजित किए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

