जरुरी जानकारी | डीएचएफएल समाधान: ऋणदाताओं ने पीरामल की बोली को चुना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऋण संकट से जूझ रही डीएचएफएल के लिए पीरामल एंटरप्राइजेज की बोली को कर्जदाताओं द्वारा शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के साथ सबसे अधिक वोट मिले।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी ऋण संकट से जूझ रही डीएचएफएल के लिए पीरामल एंटरप्राइजेज की बोली को कर्जदाताओं द्वारा शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के साथ सबसे अधिक वोट मिले।

सूत्रों ने बताया कि पीरामल की बोली को 94 प्रतिशत वोट मिले, जबकि अमेरिका स्थित कंपनी ऑकट्री की बोली को 45 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।

मतदान गुणात्मक और मात्रात्मक सहित विभिन्न मानदंड़ों पर किया गया।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) इस बारे में अंतिम निर्णय लेने के लिए एक बार बैठेगी और अपनी सिफारिशों को एनसीएलटी के पास भेजेगी।

पिछले महीने बोली की प्रक्रिया के पांचवें और अंतिम दौर की समाप्ति के बाद पीरामल एंटरप्राइजेज और ऑकट्री, दोनों ने दावा किया था कि उनकी बोली सबसे ऊंची है।

सूत्रों के मुताबिक बोलीदाताओं ने 35,000 से 37,000 करोड़ रुपये के बीच बोली लगाई है।

जुलाई 2019 में कंपनी पर बैंकों का 83,873 करोड़ रुपये का बकाया था। मार्च 2020 में कंपनी की परिसम्पत्तियां (दिए गए कर्ज के बकाए) 79,800 करोड़ रुपये थी । इसमें से 63 प्रतिशत एनपीए (अवरुद्ध) हो चुकी थीं।

इसमें 10,083 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बकाया भारतीय स्टेट बैंक का है। इसके अलावा बैंक आफ इंडिया के (4,125 करोड़ रुपये), केनारा बैंक (2,681 करोड़ रुपये), एनएचबी (2,434 करोड़ रुपये), यूनियन बैंक (2,378 करोड़ रुपये), सिंडीकेट बैंक (2,229 करोड़ रुपये), बैंक आफ बड़ौदा (2,075 करोड़), इंडियन बैंक (1,552 करोड़), सेंट्रल बैंक (1,389 करोड़), आईडीबीआई बैंक (999 करोड़) और एचडीएफसी बैंक (361 करोड़ रुपये) बकाया हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड