एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोविड-19 से उबरने के बाद धवन, अय्यर ने अभ्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले हफ्ते कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने संक्रमण से उबरने और अपना पृथकवास पूरा करने के बाद मंगलवार को यहां हल्का अभ्यास किया।

खेल की खबरें | कोविड-19 से उबरने के बाद धवन, अय्यर ने अभ्यास किया

अहमदाबाद, आठ फरवरी पिछले हफ्ते कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने संक्रमण से उबरने और अपना पृथकवास पूरा करने के बाद मंगलवार को यहां हल्का अभ्यास किया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम इन दोनों का निरीक्षण कर रही है।

इस बात की संभावना बेहद कम है कि इन दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के लिए सीधे अंतिम एकादश में जगह मिल जाए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला की शुरुआत से पहले अनिवार्य पृथकवास के दौरान दो फरवरी को भारत के तीन मुख्य खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे जिसमें धवन और अय्यर के अलावा रिजर्व सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे।

चार अन्य लोग भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे जिसमें नेट गेंदबाज नवदीप सैनी भी शामिल थे। सैनी स्टैंडबाई खिलाड़ी हैं।

सैनी ने भी कोविड-19 से उबरने के बाद सोमवार को नेट अभ्यास किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).