जरुरी जानकारी | धर्मपाल सत्यपाल समूह ने वायसराय बैंगलोर होटल्स का किया अधिग्रहण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विविध कारोबार से जुड़े धर्मपाल सत्यपाल समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसने वायसराय बैंगलोर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई विविध कारोबार से जुड़े धर्मपाल सत्यपाल समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसने वायसराय बैंगलोर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।
हालांकि अधिग्रहण राशि कर जानकारी नहीं दी गई है।
धर्मपाल सत्यपाल समूह (डीएस ग्रुप) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस अधिग्रहण से दक्षिण भारत में समूह के होटल (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र में पहुंच का विस्तार होगा।
वायसराय होटल्स के स्वामित्व तथा मैरियट द्वारा प्रबंधित रेनेसां बेंगलुरु 1.8 एकड़ की भूमि पर बना है और इसमें 275 कमरे हैं।
समूह ने कहा कि वह अब होटल में लोगों की आवाजाही और बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से रणनीति बना रहा है।
डीएस ग्रुप के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा, ‘‘ इस अधिग्रहण से डीएस समूह ने अपने होटल क्षेत्र का विस्तार किया है...।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)