जरुरी जानकारी | धानुका ने संयुक्त शोध के लिए महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय-करनाल से करार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि-रसायन कंपनी धानुका समूह ने मंगलवार को महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू), करनाल के साथ संयुक्त रूप से फसल सुरक्षा रसायनों के बारे में अनुसंधान करने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी कृषि-रसायन कंपनी धानुका समूह ने मंगलवार को महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू), करनाल के साथ संयुक्त रूप से फसल सुरक्षा रसायनों के बारे में अनुसंधान करने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

धानुका समूह ने एक बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर धानुका एग्रीटेक के शोध एवं विकास विभाग के उपाध्यक्ष और प्रमुख ए एस तोमर और एमएचयू के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने हस्ताक्षर किये।

समझौता ज्ञापन के उद्देश्यों में संयुक्त रूप से फसल सुरक्षा रसायनों के क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों का संचालन करना और कृषि विस्तार सेवाओं को चलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है।

इसके तहत किसानों को विशेषज्ञ सलाह प्रदान करने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) और मशीन लर्निंग प्रौद्योगिकी के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही इसके तहत खेती में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल पर जोर रहेगा।

इस भागीदारी के माध्यम से धानुका समूह और विश्वविद्यालय का उद्देश्य फसल उत्पादकता और उत्पादन को बढ़ाकर किसानों की आय को बढ़ाना है।

तोमर ने कहा, ‘‘कृषि के क्षेत्र में और अधिक शोध एवं विकास करने की जरूरत है और एमएचयू जैसी संस्था के साथ गठजोड़ से हमें कृषि और संबद्ध गतिविधियों में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।’’

धानुका एग्रीटेक भारत की अग्रणी पौध संरक्षण कंपनियों में से एक है और बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध है। इसकी तीन विनिर्माण इकाइयां गुजरात, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में हैं।

कंपनी का दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 42.51 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 40.04 करोड़ रुपये रहा था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 363.58 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 305.04 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\