जरुरी जानकारी | धानुका एग्रिटेक का जयपुर के कृषि विश्वविद्यालय के साथ समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि रसायन कंपनी धानुका एग्रिटेक ने जोबनेर में स्थित श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के साथ नई प्रौद्योगिकियों के परीक्षण और किसानों को ड्रोन के उपयोग के लिए प्रशिक्षित करने के मकसद से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ।

नयी दिल्ली, 25 मार्च कृषि रसायन कंपनी धानुका एग्रिटेक ने जोबनेर में स्थित श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के साथ नई प्रौद्योगिकियों के परीक्षण और किसानों को ड्रोन के उपयोग के लिए प्रशिक्षित करने के मकसद से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ।

कंपनी के एक बयान में कहा गया कि धानुका और श्री करण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर संयुक्त रूप से नई तकनीक के परीक्षण और सत्यापन के लिए काम करेंगे ताकि इसे बड़ी संख्या में किसानों को हस्तांतरित किया जा सके।

समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर धानुका एग्रिटेक लिमिटेड के अध्यक्ष आर जी अग्रवाल और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जे एस संधू ने 24 मार्च को हस्ताक्षर किए।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य ड्रोन प्रौद्योगिकी पर एक साथ काम करना और उर्वरकों एवं कृषि रसायनों के छिड़काव के लिए कृषि ड्रोन की उपयोगिता को प्रदर्शित करना है। इस समझौते के तहत किसानों, वैज्ञानिकों और अन्य कृषि अंशधारकों को खेती में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए शिक्षित और प्रशिक्षित करने का भी प्रयास किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने 50,000 रुपये के वार्षिक पुरस्कार की भी घोषणा की। इसमें पांच साल के लिए हर साल किसी सर्वश्रेष्ठ पैथोलॉजी वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया जायेगा। इसे ‘धानुका वैज्ञानिक पुरस्कार’ के नाम से जाना जाएगा।

अग्रणी पौध संरक्षण कंपनियों में से एक धानुका समूह बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध है। कंपनी की तीन विनिर्माण इकाइयां गुजरात, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में स्थित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\