जरुरी जानकारी | धानुका एग्रीटेक ने नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि-रसायन कंपनी धानुका एग्रीटेक ने एम के धानुका को चेयरमैन और राहुल धानुका को प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।
नयी दिल्ली, नौ अगस्त कृषि-रसायन कंपनी धानुका एग्रीटेक ने एम के धानुका को चेयरमैन और राहुल धानुका को प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि कंपनी के पूर्व चेयरमैन आर जी अग्रवाल 75 वर्ष की आयु के बाद पद से हट गए हैं। वह अब मानद चेयरमैन का पद संभालेंगे।
इससे पहले एम के धानुका वाइस चेयरमैन और एमडी के तौर पर सेवाएं दे रहे थे, जबकि राहुल संयुक्त एमडी के पद पर थे।
इन नियुक्तियों को शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी शेष है।
धानुका एग्रीटेक का बाजार पूंजीकरण 31 जुलाई, 2024 तक 7,904 करोड़ रुपये था।
कंपनी भारत में नई पर्यावरण-अनुकूल प्रौद्योगिकियां पेश करने के लिए अग्रणी जापानी नवोन्मेषकों के साथ रणनीतिक सहयोग रखती है। इसके अलावा, यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के साथ मिलकर काम करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)