देश की खबरें | शुभेंदु अधिकारी के कार्यालय पर छापे के मामले में धनखड़ ने मुख्य सचिव से ‘व्यापक रिपोर्ट’ मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम स्थित कार्यालय पर पुलिस के कथित छापे को लेकर मुख्य सचिव एच के द्विवेदी की दी गयी जानकारी से असंतुष्ट राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को द्विवेदी से मंगलवार सुबह तक इस मामले में व्यापक रिपोर्ट भेजने को कहा।

कोलकाता, 16 मई पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम स्थित कार्यालय पर पुलिस के कथित छापे को लेकर मुख्य सचिव एच के द्विवेदी की दी गयी जानकारी से असंतुष्ट राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को द्विवेदी से मंगलवार सुबह तक इस मामले में व्यापक रिपोर्ट भेजने को कहा।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि अधिकारी से प्राप्त वीडियो और जानकारी ‘‘पुलिस और प्रशासन की लगातार देखी जा रही राजनीतिक भूमिका’’ को दर्शाते हैं।

राज्य सरकार को भेजे आधिकारिक संदेश में धनखड़ ने कहा, ‘‘मुख्य सचिव ने डीजीपी की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट को ही आगे बढ़ा दिया जिसमें संबंधित मुद्दों पर ध्यान ही नहीं दिया गया है।’’

उन्होंने इस संदेश को अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर भी डाला।

अधिकारी ने रविवार को दावा किया था कि राज्य पुलिस के अफसर ‘‘बिना किसी पूर्व सूचना या तलाशी वारंट के’ नंदीग्राम में उनके आधिकारिक विधायी कार्यालय-सह-आवास में घुस आये थे।

उनका आरोप था कि यह ममता बनर्जी सरकार द्वारा पुलिस बल का दुरुपयोग है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

धनखड़ ने रविवार को राज्य के मुख्य सचिव से अधिकारी के कार्यालय पर पुलिस और आरएएफ के जवानों के कथित छापे पर तत्काल रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि वह द्विवेदी द्वारा दी गयी जानकारी से संतुष्ट नहीं दिखे।

उन्होंने ट्विटर पर मुख्य सचिव से मंगलवार सुबह 11 बजे तक घटना के संबंध में ‘व्यापक रिपोर्ट’ जमा करने को कहा।

इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का कार्यालय तक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये घटनाएं पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति का प्रमाण हैं।’’

जब इस बारे में तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन से बात की गयी तो उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने कानून के अनुसार कार्रवाई की । उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान