देश की खबरें | धनखड़ ने की अमित शाह से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की और राज्य के ‘‘चिंताजनक हालात’’ पर उनके साथ चर्चा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की और राज्य के ‘‘चिंताजनक हालात’’ पर उनके साथ चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि धनखड़ ने बैठक के दौरान गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल में मौजूदा कानून-व्यवस्था, राजनीतिक हालात एवं कोविड-19 संबंधी स्थिति की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मैं पहले उन्हें ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच करना चाहता हूं: गजेंद्र सिंह शेखावत: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धनखड़ ने बैठक से पहले ट्वीट किया था, ‘‘पश्चिम बंगाल में चिंताजनक हालात को लेकर आज दोपहर को केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा करूंगा।’’

उन्होंने ट्वीट किया था कि पश्चिम बंगाल के लोगों का कल्याण उनकी प्राथमिकता है और उनके सभी कार्यों का मकसद पश्चिम बंगाल के लोगों की परेशानियां कम करना है।

यह भी पढ़े | जुगाड़ से नहीं उचित व्यवस्था से होगा कोरोना पर नियंत्रण: BSP प्रमुख मायावती.

उन्होंने कहा था कि वह संविधान के अनुच्छेद 159 के तहत उन्हें दिए गए संवैधानिक दायित्वों के बारे में भी गृह मंत्री से चर्चा करेंगे।

धनखड़ ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘मैं पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\