जरुरी जानकारी | धनलक्ष्मी बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ दुगना बढ़कर 5.28 करोड़ रुपये हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 11.81 करोड़ रुपये लाभ के मुकाबले 55.3 प्रतिशत कम रहा।
बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 11.81 करोड़ रुपये लाभ के मुकाबले 55.3 प्रतिशत कम रहा।
उसने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में उसकी आय कम हो कर 242.18 करोड़ रुपये रही जो, इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 280.98 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 37.19 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के 65.78 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 43.5 प्रतिशत कम है।
बैंक की आय वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 1,072.23 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,100.44 करोड़ रुपये थी। मूल्य के संदर्भ में, बैंक की सकल गैर निष्पाद आस्तियां (एनपीए) 401.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 657.21 करोड़ रुपये हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)