देश की खबरें | धामी ने उत्तरकाशी के गांव में खेतों की जुताई की, बाजरा बोया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी जिले के एक गांव में खेतों की जुताई की और बाजरा बोया।
देहरादून, 11 जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी जिले के एक गांव में खेतों की जुताई की और बाजरा बोया।
धामी जिले की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह ‘ट्रैकसूट’ में सुबह-सुबह गांव में टहलने निकले और लोगों से बातचीत की। उन्होंने मशीन के जरिए खेतों की जुताई की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य के बाजरा मिशन के लिए 73 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और पहाड़ियों में किसानों से मंडुआ, झिंगोरा और चौलाई की खरीद फिलहाल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है, जिसका भुगतान उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है।
उन्होंने दुनिया को बाजरा और इसकी व्यावसायिक खेती के महत्व का एहसास कराने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता धामी ने गांव की महिलाओं के बीच मंडुआ के बीज भी बांटे और ग्रामीणों को आधुनिक कृषि उपकरण बांटने की मंशा जाहिर की।
उन्होंने भागीरथी नदी से होने वाले मिट्टी के कटाव और गांव में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में भी बात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)