देश की खबरें | धामी ने वन्यजीवों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए कार्यबल गठित करने का निर्देश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में तेंदुए तथा अन्य वन्यजीवों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए 'टास्क फोर्स' (कार्यबल) का गठन करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि जानवरों का हमला होने की दशा में संबंधित क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) की जिम्मेदारी तय होगी।
देहरादून, चार अप्रैल उत्तराखंड में तेंदुए तथा अन्य वन्यजीवों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए 'टास्क फोर्स' (कार्यबल) का गठन करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि जानवरों का हमला होने की दशा में संबंधित क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) की जिम्मेदारी तय होगी।
देहरादून में वन मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में वन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तेंदुए एवं अन्य वन्यजीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक कार्यबल गठित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में बच्चे या अन्य मनुष्य पर तेंदुए का हमला होता है तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाये।
इस संबंध में मुंख्यमंत्री ने तेंदुओं के मानव पर आक्रमण से संबंधित स्थानों को चिन्हित करने तथा उनके लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।
वहीं, लगातार चल रहे शुष्क मौसम और तापमान बढ़ने के कारण सामने आ रही वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाने के निर्देश देते हुए धामी ने इस संबंध में जन जागरूकता के साथ ही जन सहभागिता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वन क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कारवाई करने के भी निर्देश दिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)