देश की खबरें | गुरुग्राम में छह व्यक्तियों ने ढाबा मालिक की पिटाई की, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में पुलिस ने सड़क किनारे स्थित भोजनालय के मालिक को पीटने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 14 अगस्त गुरुग्राम में पुलिस ने सड़क किनारे स्थित भोजनालय के मालिक को पीटने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना शनिवार रात हुई और नखरोला गांव के निवासी ढाबा मालिक रंजीत की शिकायत के आधार पर खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी शनिवार रात करीब 11 बजे दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर रामपुरा फ्लाईओवर के निकट स्थित भोजनालय में आए और भोजन का ऑर्डर दिया। भोजन करने के बाद जब ढाबे के कर्मचारियों ने उनसे पैसे देने को कहा तो आरोपियों ने ढाबे में लूट की कोशिश की।

शिकायतकर्ता रंजीत ने आरोप लगाया कि उपद्रवी उसे और उसके कर्मचारियों को घसीटकर ढाबे से बाहर ले गए और उनपर डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उसके सिर पर चोट आईं।

रंजीत ने अपनी शिकायत में कहा, “वह मुझे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ढाबे की सीसीटीवी फुटेज देख रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड