जरुरी जानकारी | डीजीटीआर की चीन से आयातित इस्पात पहियों पर डंपिंग-रोधी शुल्क जारी रखने की सिफारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने घरेलू कंपनियों को सस्ते आयात से बचाने के मकसद से चीन में निर्मित इस्पात के पहियों (स्टील व्हील्स) पर डंपिंग रोधी शुल्क पांच और साल के लिए जारी रखने की सिफारिश की है।

नयी दिल्ली, 13 जून वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने घरेलू कंपनियों को सस्ते आयात से बचाने के मकसद से चीन में निर्मित इस्पात के पहियों (स्टील व्हील्स) पर डंपिंग रोधी शुल्क पांच और साल के लिए जारी रखने की सिफारिश की है।

व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने एक अधिसूचना में कहा है कि चीन से फ्लैट बेस स्टील व्हील्स के आयात पर मौजूदा शुल्कों को जारी रखने से घरेलू कंपनियों को नुकसान की आशंका कम हो जाएगी।

डीजीटीआर ने कहा, ‘‘प्राधिकरण मौजूदा डंपिंग रोधी शुल्क को पांच साल तक जारी रखने की सिफारिश करता है।’’

निदेशालय ने इस उत्पाद पर 613 डॉलर प्रति टन के शुल्क की सिफारिश की है। इस शुल्क को लगाने का अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय लेता है।

इस उत्पाद का उपयोग वाणिज्यिक वाहनों में किया जाता है। व्हील्स इंडिया लि. और स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लि. ने डीजीटीआर के समक्ष इस बारे में शिकायत की थी।

राजस्व विभाग ने 13 सितंबर, 2018 को पांच साल के लिए यह शुल्क लगाया था। अब इसे पांच साल के लिए बढ़ाने की सिफारिश की गई है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान