देश की खबरें | डीजीपी रामचंद्र राव ने सोने की तस्करी में सौतेली बेटी की संलिप्तता पर किसी जानकारी से किया इनकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के महानिदेशक (डीजीपी) रामचंद्र राव ने बृहस्पतिवार को अपनी सौतेली बेटी एवं अभिनेत्री रान्या राव की सोने की तस्करी में कथित संलिप्तता के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया और स्थिति को ‘अकल्पनीय’ बताया।
बेंगलुरु, छह मार्च कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के महानिदेशक (डीजीपी) रामचंद्र राव ने बृहस्पतिवार को अपनी सौतेली बेटी एवं अभिनेत्री रान्या राव की सोने की तस्करी में कथित संलिप्तता के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया और स्थिति को ‘अकल्पनीय’ बताया।
हाल में यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की छड़ें जब्त कीं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अनुसार, रान्या राव के आवास पर बाद में की गई तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई।
रामचंद्र राव ने एक बयान में कहा, ‘‘यह अत्यंत दुखद है कि आजीवन समर्पण के बावजूद, मेरी प्रतिष्ठा और परिवार का भविष्य किसी चीज़ से धूमिल हो रहा है जो अब हमारे नियंत्रण से परे है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से यह मानने को आह्वान करता हूं कि मैं भी दुखी अभिभावक हूं। मेरे जीवन में सामने आ रही इस अकल्पनीय स्थिति की मुझे भी कोई जानकारी नहीं है।..’’
उन्होंने आश्वासन दिया कि रान्या ने यदि किसी कानून का उल्लंघन किया है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रान्या वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)