जरुरी जानकारी | डीजीएच ने गैस मूल्य नीलामी के लिये एजेंसियों को आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्राकृतिक गैस की नीलामी को लेकर मानक नियमों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी दिये जाने के कुछ दिन बाद हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय ने सोमवार को ई-प्लेटफार्म पर स्वतंत्र रूप से बोली लगाने के वास्ते एजेंसियों के पैनल के लिये पेशकश आमंत्रित की है।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर प्राकृतिक गैस की नीलामी को लेकर मानक नियमों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी दिये जाने के कुछ दिन बाद हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय ने सोमवार को ई-प्लेटफार्म पर स्वतंत्र रूप से बोली लगाने के वास्ते एजेंसियों के पैनल के लिये पेशकश आमंत्रित की है।

हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय ने 17 पन्ने के नोटिस में कहा है कि एक गैस विक्रेता को बिक्री के लिये पैनल में शामिल एजेंसियों में से किसी एक को अपने साथ जोड़ना होगा।

यह भी पढ़े | उत्तर रेलवे 40 और Special Trains चलाएगा, राजधानी और शताब्दी ट्रेन भी है शामिल.

सरकार ने 2017 से प्राकृतिक गैस उत्पादन के मूल्य निर्धारण की आजादी दी है। यह आजादी ओएनजीसी और आयल इंडिया लिमिटेड को नामांकन आधार पर दिये गये तेल क्षेत्रों से निकलने वाली गैस को छोड़कर अन्य क्षेत्रों से निकलने वाली गैस के लिये है।

उसके बाद से रिलायंस इंडस्ट्रीज-बीपी गठजोड़ और नामांकन वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों से निकलने वाली गैस के लिये ओएनजीसी उपभोक्ताओं को गैस की नीलामी कर रही है। ये कंपनियां अब एक फार्मूला तैयार करेंगी और इस्तेमाल करने वालों से बोलियां आमंत्रित करेंगी।

यह भी पढ़े | Flipkart में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, 45 दिनों तक करना पड़ेगा ये काम- मिलेंगे इतने पैसे.

वह मूल्य निर्धारण फार्मूला लगातार तैयार करती रहेंगी लेकिन अब उन्हें डीजीएच के तहत पैनल में रखी गई एजेंसियों के इलेक्ट्रानिक प्लेटफार्म पर बोली मंगानी होगी।

डीजीएच ने कहा, प्राकतिक गैस के बाजार मूलय की खोज की प्रक्रिया के लिये सभी जरूरी तकनीकी और अनुबंधात्मक सूचना को विक्रेता द्वारा उपलब्ध कराना होगा। एजेंसियों को उनके ई-नीलामी प्लेटफार्म अथवा इलेक्ट्रानिक बोली पोर्टल पर ई- नीलामी के दिशानिर्देशों के मुताबिक स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ाना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार