जरुरी जानकारी | डीजीजीआई ने 225 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी, इंदौर में अवैध पान मसाला बनाने वालों का भंडाफोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जीएसटी खूफिया अधिकारियों ने इंदौर में अवैध पान मसाला बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ कर 225 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल, 13 जून केंद्रीय जीएसटी खूफिया अधिकारियों ने इंदौर में अवैध पान मसाला बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ कर 225 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जीएसटी खूफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने मंगलवार और शुक्रवार को इंदौर और उज्जैन में 16 संदिग्ध और अघोषित गोदामों और आवासीय परिसरों पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। शनिवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

बयान के मुताबिक डीजीजीआई की शुरुआती जांच के आधार पर यह अनुमान लगाया गया कि आरोपी व्यक्तियों और उनके सहयोगियों ने जुलाई 2019 से मार्च 2020 के दौरान बेचे गए सामान पर लगभग 225 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की।

डीजीजीआई के बयान में कहा गया कि इस धोखाधड़ी में कुल देय शुल्क करीब 400 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

बयान में कहा गया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लॉकडाउन के महीनों (अप्रैल और मई, 2020) के दौरान बड़े पैमाने पर पान मसाला और तंबाकू की अवैध बिक्री तथा आपूर्ति की गई। बयान के मुताबिक मामले की आगे जांच जारी है।

वक्तव्य में कहा गया है कि इस पूरे मामले को मास्टरमांइड लोगों और संगठनकर्ताओं ने 20- 30 लोगों की भीड़ जुआकर निदेशालय के अधिकारियों के काम में बाधा खड़ी करने का असफल प्रयास किया। पहले एक आवासीय परिसर में और फिर फैक्टरी परिसर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यह जांच पड़ताल हुई। बहरहाल, मध्य प्रदेश पुलिस की समय पर मिली सहायता से इन प्रयासों को निष्फल कर दिया गया।

इसमें कहा गया है कि गंभीर अपराधों को देखते हुये तीन व्यक्तियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड