जरुरी जानकारी | डीजीजीआई ने 170 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए दो को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने लेनदेन से जुड़ी 170.35 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में कारोबारी फर्मों के दो प्रमुखों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

नागपुर, पांच दिसम्बर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने लेनदेन से जुड़ी 170.35 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी के मामले में कारोबारी फर्मों के दो प्रमुखों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

पहली नजर में ऐसा लगता है कि फर्जी चालान पर 18.66 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया था और 14.10 करोड़ रुपये के ऐसे चालान जारी किए गए थे।

यह भी पढ़े | Mika Singh ने कंगना रनौत की देश भक्ति पर उठाया सवाल, कहा-आप एक्टिंग करो ना यार.

डीजीजीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उसकी औरंगाबाद इकाई के अधिकारियों ने इस बात की पड़ताल की कि एमएस कचरा / स्क्रैप के कारोबार में शामिल दो प्रोप्राइटरशिप फर्म किसी भी सामान की आपूर्ति किये बगैर नकली कर चालान पर धोखे से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठा रहे हैं।

डीजीजीआई के अधिकारियों ने तीन और चार दिसंबर को विभिन्न थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई स्थानों से गुप्त दस्तावेजों का पता चला, जिनमें डायरी आदि शामिल है ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां लाखों कर्मचारियों को मिला नए साल का तोहफा, 1 जनवरी 2021 से मिलेगा फायदा.

बयान में कहा गया है कि इन दस्तावेजों के विस्तृत जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इन कंपनियों ने फर्जी लेन देन किया था ।

इसमें कहा गया है कि पूछताछ के दौरान दोनों संचालकों ने फर्जी लेन देन स्वीकार किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\