जरुरी जानकारी | रेडबर्ड उड़ान अकादमी को रखरखाव मंजूरी पर डीजीसीए ने रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को कहा कि उसने ऑडिट में कमियां पाए जाने के बाद विमानों के रखरखाव के लिए रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी को दी गई मंजूरी पर रोक लगा दी है।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को कहा कि उसने ऑडिट में कमियां पाए जाने के बाद विमानों के रखरखाव के लिए रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी को दी गई मंजूरी पर रोक लगा दी है।

विमानन नियामक ने यह कदम पिछले महीने क्रैश लैंडिंग की दो घटनाओं के बाद उठाया है।

अक्टूबर में एक सप्ताह के भीतर अकादमी के विमानों के गलत ढंग से उतरने (क्रैश लैंडिंग) की दो घटनाओं के बाद डीजीसीए ने रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी के सभी केंद्रों का संचालन निलंबित कर दिया है।

क्रैश लैंडिंग की दो घटनाओं में से एक में चालक दल को मामूली चोटें भी आई थीं। ये घटनाएं 19 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को हुई थीं।

विमान प्रशिक्षण देने वाली अकादमी रेडबर्ड के पास 30 विमानों का बेड़ा है। इनमें सिंगल और ट्विन इंजन दोनों तरह के विमान शामिल हैं।

डीजीसीए ने प्रशिक्षण अकादमी के महाराष्ट्र के बारामती में स्थित मुख्य केंद्र और मध्य प्रदेश के सिवनी, कर्नाटक के कलबुर्गी एवं बेलगावी और असम के लीलाबाड़ी स्थित चार उप-केंद्रों का विशेष रखरखाव ऑडिट किया था।

डीजीसीए ने बयान में कहा, ‘‘विशेष रखरखाव ऑडिट के निष्कर्षों से कर्मियों के प्रशिक्षण, रखरखाव कार्यक्रम और रिकॉर्ड, आंतरिक ऑडिट तरीकों, उपकरण और स्टोर प्रबंधन और ईंधन भंडारण में कमियां सामने आई थीं। इसके बाद अकादमी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था।’’

नियामक ने कहा कि अकादमी के स्तर पर उठाए गए सुधारात्मक कदमों की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि उड़ान प्रशिक्षण संगठन विमान का उचित रखरखाव सुनिश्चित कर पाने में नाकाम रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत