एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डीजीसीए ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं से जुड़े मानदंडों का पालन न करने पर एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जरुरी जानकारी | डीजीसीए ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली, सात नवंबर विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं से जुड़े मानदंडों का पालन न करने पर एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नियामक ने पिछले साल यात्रियों को बोर्डिंग से वंचित करने पर नागरिक उड्डयन आवश्यकता (सीएआर) के प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को कहा कि वह मई 2023 से विभिन्न प्रमुख हवाई अड्डों पर अनुसूचित घरेलू एयरलाइनों का निरीक्षण कर रहा है।

डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि एयर इंडिया संबंधित सीएआर प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहा था।

बयान के अनुसार ऐसे में एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर सीएआर के प्रावधानों का अनुपालन न करने पर जवाब मांगा गया है।

कारण बताओ नोटिस के बारे में एयर इंडिया की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).