एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | विमान की ‘स्लाइड’ जांच में चूक के लिए डीजीसीए ने एअर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए ने एक विमान में आपातकालीन ‘स्लाइड’ जांच में देरी पाए जाने के बाद एअर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

ताजा खबरें | विमान की ‘स्लाइड’ जांच में चूक के लिए डीजीसीए ने एअर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की : सरकार

नयी दिल्ली, 28 जुलाई नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए ने एक विमान में आपातकालीन ‘स्लाइड’ जांच में देरी पाए जाने के बाद एअर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

मोहोल ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एअर इंडिया के ऑडिट के दौरान नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पाया कि आपातकालीन ‘स्लाइड’ जांच में देरी हुई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘डीजीसीए ने आवश्यक सुधार होने तक विमान को उड़ने से रोक दिया। डीजीसीए ने अपनी नीति और नियमावली के अनुसार एअर इंडिया और संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।’’

यह ऑडिट कब किया गया और प्रवर्तन कार्रवाई कब शुरू की गई, जैसे विवरण का खुलासा नहीं किया गया।

मोहोल द्रमुक सदस्य तिरुचि शिवा के इस प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि क्या सरकार को इस बात की जानकारी है कि जून में उड़ान संख्या एआई 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ हफ्ते पहले एअर इंडिया द्वारा संचालित विमानों को अनिवार्य सुरक्षा मानदंडों की अवहेलना करते हुए उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी।

मोहोल ने कहा कि डीजीसीए, विमानन कंपनियों और उनके कर्मियों की निगरानी, ​​मौके पर जांच और रात्रि निगरानी आदि के माध्यम से सुरक्षा और रखरखाव मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करता है। उल्लंघन की स्थिति में, डीजीसीए प्रवर्तन नीति और प्रक्रिया नियमावली में निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार कार्रवाई करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).