जरुरी जानकारी | डीजीसीए ने 57 हवाई अड्डों पर कामकाज की उचित समयसीमा संबंधित नियम किए लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन नियामक डीजीसीए ने कहा है कि हवाई यातायात नियंत्रकों के लिए उचित कामकाजी समयसीमा और आराम से संबंधित नियम अमृतसर, कोयंबटूर, पटना और इम्फाल सहित 57 हवाई अड्डों पर लागू किए गए हैं।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर नागर विमानन नियामक डीजीसीए ने कहा है कि हवाई यातायात नियंत्रकों के लिए उचित कामकाजी समयसीमा और आराम से संबंधित नियम अमृतसर, कोयंबटूर, पटना और इम्फाल सहित 57 हवाई अड्डों पर लागू किए गए हैं।

नियमों के कार्यान्वयन से हवाई यातायात नियंत्रकों को अपने कर्तव्य का पालन करते समय पर्याप्त आराम मिलेगा।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से जारी बयान के अनुसार, वॉच ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (डब्ल्यूडीटीएल) और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (एटीसीओ) से संबंधित नियम बृहस्पतिवार से 57 हवाई अड्डों पर लागू किए जा रहे हैं।

डीजीसीए के अनुसार, मानदंड आईसीएओ नियमों और देश के राष्ट्रीय, सामाजिक तथा सांस्कृतिक संदर्भों पर आधारित हैं, जो एटीसीओ के लिए वैज्ञानिक रूप से मान्य तथा उचित कामकाजी समय से जुड़े हुए हैं।

आईसीएओ अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन है।

डीजीसीए ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा प्रशस्त मार्ग के तहत चरणबद्ध तरीके से नियमों को अन्य हवाई अड्डों पर लागू किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान