एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | डीजीसीए ने एयरलाइंस से अपने बोइंग 737-8 मैक्स विमानों के आपातकालीन निकास का निरीक्षण करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को घरेलू एयरलाइन को अपने बेड़े में सभी बोइंग 737-8 मैक्स विमानों के आपातकालीन निकास का तुरंत निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

देश की खबरें | डीजीसीए ने एयरलाइंस से अपने बोइंग 737-8 मैक्स विमानों के आपातकालीन निकास का निरीक्षण करने को कहा

नयी दिल्ली, छह जनवरी विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को घरेलू एयरलाइन को अपने बेड़े में सभी बोइंग 737-8 मैक्स विमानों के आपातकालीन निकास का तुरंत निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

यह निर्देश अलास्का एयरलाइंस में बोइंग 737-9 मैक्स विमान से जुड़ी घटना के मद्देनजर दिया गया है।

अलास्का एयरलाइंस की उड़ान के दौरान शुक्रवार को बोइंग 737-9 श्रृंखला के एक विमान की एक खिड़की और मुख्य भाग का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उसकी एक खिड़की में छेद हो जाने की वजह से केबिन के भीतर दबाव कम हो गया। इसके अलावा विमान के मुख्य भाग का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलास्का एअरलाइंस की घटना के बाद बोइंग 737-8 मैक्स विमानों को लेकर निर्देश एहतियाती उपाय है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘डीजीसीए ने सभी भारतीय एयरलाइन को निर्देश दिया है कि वे वर्तमान में अपने बेड़े के हिस्से के रूप में संचालित सभी बोइंग 737-8 मैक्स विमानों पर आपातकालीन निकास का एक बार निरीक्षण करें।’’

जब यह पूछा गया कि क्या निरीक्षण से उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है, तो अधिकारी ने नहीं में जवाब दिया।

वर्तमान में, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर के बेड़े में बोइंग 737-8 मैक्स विमान हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).