जरुरी जानकारी | डीजीसीए ने इंडिगो को नैरोबी उड़ान की अनुमति दी

मुंबई, 13 जून नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो को नैरोबी (केन्या) के लिए उड़ान सेवाओं के परिचालन की मंजूरी दे दी है।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ गुरुग्राम की एयरलाइन कंपनी अफ्रीकी क्षेत्र में पहली बार उतरेगी।

इंडिगो ने इस साल फरवरी में अपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना के तहत नैरोबी, जकार्ता और कुछ मध्य एशियाई देशों में हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई थी।

अधिकारी ने बताया कि इंडिगो को 24 जुलाई से नैरोबी के लिए परिचालन की अनुमति मिल गई है।

इससे पहले इसी महीने इंडिगो ने कहा था कि वह जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में केन्या में नैरोबी और इंडोनेशिया में जकार्ता के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)