एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | देवताले और ज्योति कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाजों ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने रोमांचक मुकाबले में बुधवार को यहां कजाखस्तान की जोड़ी को हराकर एशियाई खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित किया।

खेल की खबरें | देवताले और ज्योति कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में

हांगझोउ, चार अक्टूबर भारतीय तीरंदाजों ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने रोमांचक मुकाबले में बुधवार को यहां कजाखस्तान की जोड़ी को हराकर एशियाई खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित किया।

भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में आदेल झेशेनबिनोवा और आंद्रे त्युत्युन की जोड़ी के खिलाफ एक बार नौ अंक को छोड़कर हर बार 10 अंक जुटाए।

इससे पहले ज्योति और देवताले ने मलेशिया को 158-155 से हराकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की थी।

कजाखस्तान की चौथी वरीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को 154-152 से हराया था।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने ठोस शुरुआत करते हुए 40-39 की बढ़त बनाई लेकिन दूसरे चरण में भारत के दोनों खिलाड़ियों ने दो अंक गंवाए जिससे मोहम्मद जुवैदी बिन माजुकी और फातिन नूरफतेहाह मेट सालेह की मलेशिया की जोड़ी बराबरी हासिल करने में सफल रही।

गत सीनियर विश्व चैंपियन देवताले बेहद मामूली अंतर से 10 अंक से चूक गए जिससे टीम की सीनियर साथी ज्योति पर दबाव आया गया। विश्व कप में कई बार की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति भी इसके बाद चूक गई जिससे भारतीय जोड़ी ने दूसरा चरण 38-39 से गंवाया।

भारतीय जोड़ी ने हालांकि शानदार जज्बा दिखाते हुए तीसरे चरण में सभी तीर 10 अंक पर लगाए। मोहम्मद जुवैदी ने दिन का अपना पहला अंक गंवाया जिससे भारत ने 118-117 से बढ़त बना ली।

निर्णायक चौथे चरण में मलेशिया के तीरंदाजों को पहले मौका मिला और उन्होंने लगातार दो बार 10 अंक जुटाए। भारतीय जोड़ी ने भी दबाव के बाद दोनों निशाने 10 अंक पर लगाए।

ज्योति का 10 अंक का निशाना इसके बाद निर्णायक साबित हुआ जब 32 साल की फातिन आठ अंक ही जुटा सकी और मलेशिया की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).