देश की खबरें | कुटिल ताकतें भारत के लोकतंत्र की छवि धूमिल करना चाहती हैं: उपराष्ट्रपति धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि ''हानिकारक मंसूबों वाली कुटिल ताकतें'' भारत के संवैधानिक लोकतंत्र की छवि धूमिल करना चाहती हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि ''हानिकारक मंसूबों वाली कुटिल ताकतें'' भारत के संवैधानिक लोकतंत्र की छवि धूमिल करना चाहती हैं।

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने उनसे आग्रह किया कि वे देश की सेवा करते समय नवोन्वेषी बनें व लीक से हटकर सोचें और ऐसे प्रयासों को नाकाम करें।

उन्होंने कहा, “हमारे पास मौजूद समृद्ध मानव संसाधन के कारण देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। आप इसका प्रतिनिधित्व करते हैं, इसकी मिसाल हैं, आपने इसे साबित किया है।”

धनखड़ ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता नहीं दिए जाने के मुद्दे पर भी बात करते हुए कहा कि दुनिया की आबादी के छठे हिस्से भारत को निर्णय लेने वाले वैश्विक निकायों से दूर रखा गया है।

धनखड़ ने कहा कि भारत आज एक पसंदीदा निवेश स्थल और आशा की किरण बन गया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के किसी भी सुझाव को सबसे शक्तिशाली देश गंभीरता से लेते हैं।

धनखड़ ने कहा कि ''हानिकारक मंसूबों वाली कुटिल ताकतें'' भारत के संवैधानिक लोकतंत्र को कलंकित करने, धूमिल करने और कमजोर करने पर तुली हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान