एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘विकसित भारत’, आत्म-निर्भरता की भावना से भरा हुआ है देश, 2024 में भी गति बनाए रखनी है: प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश 'विकसित भारत' और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है और इस भावना तथा गति को 2024 में भी बनाए रखना है।

देश की खबरें | ‘विकसित भारत’, आत्म-निर्भरता की भावना से भरा हुआ है देश, 2024 में भी गति बनाए रखनी है: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश 'विकसित भारत' और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है और इस भावना तथा गति को 2024 में भी बनाए रखना है।

आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 108वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया और ‘फिट इंडिया’ के लिए कई अनूठे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

प्रसारण के दौरान ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी अच्छी सेहत का राज क्या है।

मोदी ने कहा कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और 'विकसित भारत' और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है।

मोदी ने कहा, ''हमें 2024 में भी इसी भावना और गति को बनाए रखना है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत का नवोन्मेष का केंद्र बनना इस बात का प्रतीक है कि देश अब रुकने वाला नहीं हैं।

प्रधानमंत्री ने चंद्रयान तीन की सफलता सहित साल 2023 में विभिन्न क्षेत्रों में देश को हासिल हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).