ताजा खबरें | प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों से देवेगौड़ा, उनकी पत्नी दुखी : कुमारस्वामी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उनके 90 वर्षीय पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और मां चेनम्मा अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न किये जाने के बाद दुखी हैं।

रायचूर (कर्नाटक), तीन मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उनके 90 वर्षीय पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और मां चेनम्मा अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न किये जाने के बाद दुखी हैं।

कुमारस्वामी ने हासन से सांसद प्रज्वल को बचाने के लिए कानूनी उपाय के वास्ते वकीलों से परामर्श लेने का उनपर और देवेगौड़ा पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के आरोपों के बाद कहा कहा कि उनमें (सिद्धरमैया में) मानवता नहीं है।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैं इस राज्य के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या माता-पिता के लिए उनके पास आदर है--मैं नहीं जानता कि आप (मुख्यमंत्री) किस संस्कृति से आते हैं। आज आपने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि एक ओर जहां देवेगौड़ा और कुमारस्वामी कह रहे हैं कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए, वहीं दूसरी ओर वे आरोपी (प्रज्वल) को बचाने के तरीके ढूंढने के लिए देवेगौड़ा के घर पर वकील बुला रहे हैं।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री में मानवता नहीं है। मेरे माता-पिता दुखी हैं। उनपर इन चीजों का असर ना पड़े, इसलिए उन्हें भरोसा दिलाने के लिए मैं कल और परसों बेंगलुरु में उनके घर पर था।’’

कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘हमारे घर के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों से वीडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त कर देख लीजिए श्रीमान सिद्धरमैया कि कौन वकील मेरे घर आया था और आरोपी को बचाने के लिए हमने क्या चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप माता-पिता का आदर नहीं कर सकते, आप उस संस्कृति से नहीं आते हैं। मेरे लिए, मेरे माता-पिता महत्वपूर्ण हैं। मैं अपने पिता के 60 साल के राजनीतिक जीवन के बारे में और मेरी मां ने कैसे अपना जीवन जीया, उसे जानता हूं।’’

देवेगौड़ा के बड़े बेटे एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल (33) हासन सीट से भाजपा-जद(एस) गठजोड़ के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ।

एच डी रेवन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री हैं।

कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित प्रज्वल की कथित संलिप्तता वाले वीडियो हाल के दिनों में हासन में सामने आये हैं। राज्य सरकार ने सांसद के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

शुक्रवार को, सिद्धरमैया ने आरोप लगाया था कि देवेगौड़ा और कुमारस्वामी वकीलों से परामर्श ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\