एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | देव मीणा ने पोल वॉल्ट में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए डब्ल्यूयूजी के फाइनल में बनाई जगह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. देव कुमार मीणा ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों (डब्ल्यूयूजी) में 5.40 मीटर के प्रयास के साथ पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को यहां फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

खेल की खबरें | देव मीणा ने पोल वॉल्ट में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए डब्ल्यूयूजी के फाइनल में बनाई जगह

बोचुम (जर्मनी), 25 जुलाई देव कुमार मीणा ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों (डब्ल्यूयूजी) में 5.40 मीटर के प्रयास के साथ पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को यहां फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

इस 20 साल के खिलाड़ी ने ग्रुप एक क्वालिफिकेशन चरण में पांचवां और कुल मिलाकर छठा स्थान हासिल किया। उन्होंने अप्रैल में कोच्चि में फेडरेशन कप के दौरान बनाए गए अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 5.35 मीटर में 0.05 मीटर का सुधार किया।

 उन्होंने 5.05 मीटर से शुरुआत करते हुए इसे अपने पहले प्रयास में पार कर लिया। मीणा ने 5.25 मीटर को भी अपने पहले प्रयास में पार कर गए।

जब बार को 5.40 मीटर तक बढ़ाया गया तब वह अपने पहले प्रयास में लड़खड़ा गए, लेकिन अपने दूसरे प्रयास में राष्ट्रीय रिकॉर्ड ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार कर लिया।

यह इस साल तीसरी बार था जब देश के शीर्ष पोल वॉल्टर मीणा ने इस साल राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने फरवरी में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में 5.32 मीटर के तत्कालीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक भी जीता था।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे, उन्होंने बृहस्पतिवार रात 20.85 सेकंड का समय लिया। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 20.32 सेकंड है।

भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम भी 3:18.40 के समय के साथ चौथे स्थान पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).