खेल की खबरें | भारत के देव जाविया ने जूनियर फ्रेंच ओपन के एकल मुख्य ड्रा के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के देव जाविया ने यहां अपने दोनों क्वालीफाइंग लीग मैच जीतकर जूनियर फ्रेंच ओपन के लड़कों के एकल मुख्य ड्रा के लिये क्वालीफाई किया।

पेरिस, नौ अक्टूबर भारत के देव जाविया ने यहां अपने दोनों क्वालीफाइंग लीग मैच जीतकर जूनियर फ्रेंच ओपन के लड़कों के एकल मुख्य ड्रा के लिये क्वालीफाई किया।

वड़ोदरा के 18 वर्षीय देव ने फाइनल ग्रुप मैच में मेक्सिको के एमिलियानो एगुलेरा गुरेरो को 6-2 3-6 10-8 से शिकस्त देकर जूनियर एकल मुख्य ड्रा में प्रवेश किया।

यह भी पढ़े | RR vs DC 23th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कैसे रहे हैं आंकड़ें.

इससे पहले देव ने अपने पहले ग्रुप मैच में ब्राजील के निकोलस मार्कोंडेस जानेलाटो को 0-6 6-1 10-4 से पराजित किया था।

उनके कोच श्रीमल भट्ट उनके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट थे, वह भी उनके साथ पेरिस गये हैं।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch RR vs DC Live Match: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

देव ने फरवरी 2020 में नयी दिल्ली हुए ‘रोलां गैरां जूनियर वाइल्ड कार्ड सीरीज’ क्वालीफाइंग टूर्नामेंट को जीता था। वह पेरिस में रोलां गैरां जूनियर एकल के लिये क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। 2017 में अभिमन्यु वानेमरेड्डी जूनियर वाइल्ड कार्ड सीरीज जीतकर रोलां गैरां जूनियर एकल ड्रा के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने थे।

लगातार सातवें साल क्वालीफाइंग दौर तीन विभिन्न देशों - भारत (नयी दिल्ली), ब्राजील (ब्रासिलिया) और पहली बार मेक्सिको - में कराये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\