जरुरी जानकारी | ड्यूश्च म्यूचुअल फंड के कोष प्रबंधक, उनके माता-पिता ने सेबी के साथ मामला निपटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ड्यूश्च म्यूचुअल फंड के कोष प्रबंधक और उनके माता-पिता ने म्यूचुअल फंड के कारोबार में कथित ‘फ्रंट रनिंग’ पर सेबी के साथ समझौता करने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर ड्यूश्च म्यूचुअल फंड के कोष प्रबंधक और उनके माता-पिता ने म्यूचुअल फंड के कारोबार में कथित ‘फ्रंट रनिंग’ पर सेबी के साथ समझौता करने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया।

‘फ्रंट रनिंग’ से आशय कंपनी के भीतर की सूचना के आधार पर कारोबार कर मुनाफा कमाने से है।

भुगतान राशि में निपटान शुल्क, गलत लाभ और गलत तरीके से अर्जित लाभ पर लगाया गया ब्याज शामिल है।

ड्यूश म्यूचुअल फंड (डीएमएफ) के कोष प्रबंधक आकाश सिंघानिया को कथित तौर पर फंड के निवेश और आने वाले ऑर्डर की जानकारी थी।

उन्होंने अपने माता-पिता- अशोक कुमार सिंघानिया और प्रेमलता सिंघानिया के माध्यम से ‘फ्रंट रनिंग’ के उद्देश्य से चार ट्रेडिंग खाते खोले थे।

दंपति के पास इन व्यापारिक खातों तक पहुंच थी और डीएमएफ के ऑर्डर के पहले व्यापार कर रहे थे और इस प्रकार डीएमएफ के व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।

सेबी ने कहा कि उन्होंने 1,42,21,775 रुपये का लाभ कमाया। उन्होंने कथित तौर पर धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार गतिविधयां निषेध मानदंडों का उल्लंघन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स