देश की खबरें | झारखंड में रह रहे पाकिस्तानियों का ब्योरा एफआरआरओ से मांगा गया: पुलिस महानिदेशक

रांची, 28 अप्रैल झारखंड पुलिस ने राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस जारी किया है और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) से उनके बारे में अतिरिक्त जानकारी मांगी है। पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विशेष शाखा के महानिरीक्षक को कोलकाता स्थित एफआरआरओ से विवरण प्राप्त करने का काम सौंपा गया है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

गुप्ता ने बताया, “मुझे लगता है कि वे (पाकिस्तानी नागरिक) पहले ही चले गए होंगे।”

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद केंद्र ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वैध वीजा रद्द कर दिए थे।

पाकिस्तानी नागरिकों को जारी ‘मेडिकल वीजा’ 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)