देश की खबरें | प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के बावजूद सरकार पाक को अलग-थलग करने में ‘असफल’ क्यों हैं: मोइत्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच देशों की यात्रा शुरू करने के बीच, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को उन्हें ‘‘दुनिया भर में भ्रमण करने वाला’’ प्रधानमंत्री करार दिया और पूछा कि सरकार के कूटनीतिक प्रयास वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने में ‘‘असफल’’ क्यों हैं।

नयी दिल्ली, दो जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच देशों की यात्रा शुरू करने के बीच, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को उन्हें ‘‘दुनिया भर में भ्रमण करने वाला’’ प्रधानमंत्री करार दिया और पूछा कि सरकार के कूटनीतिक प्रयास वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने में ‘‘असफल’’ क्यों हैं।

एक वीडियो बयान में मोइत्रा ने कहा कि मोदी “शायद ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सबसे ज़्यादा यात्राएं की हैं - और वह भी जनता के पैसे से। ऐसा लगता है कि वे भारत को वैश्विक व्यवस्था में मज़बूती से स्थापित करने और यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि भारत एक प्रमुख स्थान पर बना रहे।”

मोइत्रा ने कहा, “कुछ सवाल, आखिर ऐसा कैसे हो गया कि आपकी कूटनीतिक पहुंच और भारत के तमाम प्रयासों के बाद भी आज स्वतंत्र दुनिया का नेता खुलेआम उस देश के प्रति प्यार जता रहा है जिसे आतंकवाद का गढ़ कहा जाता है, उसके सेना प्रमुख के साथ भोजन कर रहा है। और सबसे बुरी बात यह है कि भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है, जो 10 साल पहले तक अकल्पनीय था।”

वह स्पष्ट रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बीच हाल में हुई बैठक का जिक्र कर रही थीं।

उन्होंने कहा, "आज भारत के प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बारे में एक ही सांस में बात की जा रही है। प्रधानमंत्री जी, आपके सभी प्रयासों और हमारे विदेश मंत्रालय के प्रयासों और सभी कूटनीतिक प्रयासों के बाद भी हम पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने में कैसे असमर्थ रहे हैं?"

सांसद ने कहा, "पहलगाम हमले के बाद कोई भी देश खुलकर पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं बोला? हम किसी को भी पाकिस्तान और पहलगाम हमलों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं दिखा पाए हैं। क्या यह हमारी ओर से खुफिया विफलता नहीं है?"

मोइत्रा ने कहा कि विश्व बैंक और आईएमएफ जैसे बहुपक्षीय संगठन पाकिस्तान को अरबों डॉलर की मदद दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, "या तो हम उन्हें समझाने में पूरी तरह से असमर्थ रहे हैं, या फिर पाकिस्तान ने हमसे बेहतर काम किया है।"

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को पांच देशों की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हुए, जिसमें ब्राजील भी शामिल है, जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी