खेल की खबरें | स्टाफ सदस्यों के पॉजिटिव आने के बावजूद टूर डे फ्रांस की चार टीमों की चिंता कम हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रेस के स्वास्थ्य नियमों के अनुसार अगर टीमों में सात दिन के समय में दो या दो से अधिक सदस्य पॉजिटिव पाये जाते हैं, तो उन्हें वापस भेजा जा सकता है।
रेस के स्वास्थ्य नियमों के अनुसार अगर टीमों में सात दिन के समय में दो या दो से अधिक सदस्य पॉजिटिव पाये जाते हैं, तो उन्हें वापस भेजा जा सकता है।
लेकिन रेस के आयोजक एएसओ ने गुरूवार को पुष्टि की कि जब टीमों की टूर के दूसरे और अंतिम विश्राम दिन पर अगले सोमवार को फिर से जांच की जायेगी तो पॉजिटिव मामलों की गिनती फिर से शून्य हो जायेगी।
इस स्पष्टीकरण से चार टीमों - कोफिडिस, एजी2आर ला मोंडियाले, इनियोस ग्रेनाडियर्स और मिशेलटन स्कॉट - की चिंता कम हो गयी क्योंकि पहले विश्राम दिन पर हुए परीक्षण के दौरान उनके एक एक स्टाफ सदस्य को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था।
एएसओ ने कहा कि जब अगले दौर का परीक्षण किया जायेगा तो सोमवार को एक पॉजिटिव नतीजा उन्हें स्वत: बाहर नहीं कर पायेगा।
लेकिन किसी भी टीम में दो या इससे ज्यादा पॉजिटिव मामले आने पर उसे बाहर किया जा सकता है। टूर 20 सितंबर को पेरिस में खत्म हो रहा है।
पहले दौर के परीक्षण के दौरान कोई भी राइडर पॉजिटिव नहीं पाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)