जरुरी जानकारी | दिसंबर में बिक्री बढ़ने के बावजूद विनिर्माण गतिविधियां नरम पड़ीं: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच भारत की विनिर्माण गतिविधियां दिसंबर में नरम पड़ीं, लेकिन बिक्री एवं नए ऑर्डर में धीमी प्रगति के बावजूद उत्पादन की वृद्धि बनी रही।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच भारत की विनिर्माण गतिविधियां दिसंबर में नरम पड़ीं, लेकिन बिक्री एवं नए ऑर्डर में धीमी प्रगति के बावजूद उत्पादन की वृद्धि बनी रही।

आईएचएस मार्किट इंडिया की तरफ से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) गिरावट के साथ 55.5 पर आ गया, जबकि नवंबर में यह 57.6 पर था जो पिछले दस महीनों का उच्चस्तर था।

दिसंबर के पीएमआई आंकड़े बताते हैं कि बिक्री एवं उत्पादन बढ़ने के साथ ही इस महीने विनिर्माण गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं। हालांकि, ताजा तिमाही आंकड़ा 56.3 रहा जो वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही के बाद का उच्चतम स्तर है।

दिसंबर के पीएमआई आंकड़े लगातार छठे महीने कुल परिचालन हालात में सुधार की ओर इशारा करते हैं। पीएमआई यदि 50 के ऊपर रहता है, तो उसे विस्तार माना जाता है जबकि 50 के नीचे आने पर उसे संकुचन की श्रेणी में रखा जाता है।

आईएचएस मार्किट की एसोसिएट निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलिएना डि लीमा कहते हैं, ‘‘वर्ष 2021 के अंतिम पीएमआई नतीजे उत्साहवर्द्धक हैं। आर्थिक पुनरुद्धार जारी है और कंपनियों को घरेलू एवं बाहरी स्रोतों से नए काम मिल रहे हैं।’’

हालांकि, लीमा के मुताबिक, विनिर्माता वर्ष 2022 में भी उत्पादन वृद्धि जारी रहने की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन कारोबारी धारणा महामारी के संभावित असर और मुद्रास्फीति दबावों एवं आपूर्ति गतिरोधों से कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है।

इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि दिसंबर में नए ऑर्डर की संख्या तेजी से बढ़ी लेकिन वह सितंबर के बाद से सबसे सुस्त रही। इसी तरह उत्पादन भी बढ़ने के बावजूद बीते तीन महीनों में सबसे कम रहा।

साल के अंतिम महीने में भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ी। यह लगातार छठा महीना रहा जब निर्यात के ऑर्डर में बढ़त दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई