जरुरी जानकारी | विदेशों में सुधार के बावजूद तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में बढत के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को खाद्यतेल कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान मूंगफली तेल तिलहन कीमतों को छोड़कर बाकी लगभग सभी प्रमुख तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट हुई।
नयी दिल्ली, नौ मार्च विदेशी बाजारों में बढत के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को खाद्यतेल कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान मूंगफली तेल तिलहन कीमतों को छोड़कर बाकी लगभग सभी प्रमुख तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बावजूद स्थानीय बाजार के पहले से आयातित खाद्य तेलों से पटे होने की वजह से देशी तेल तिलहन बाजार में खप नहीं रहे है। इस वजह से मूंगफली तेल तिलहन (पूर्वस्तर पर बंद) को छोड़कर सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पोमोलीन तथा बिनौला तेल सहित लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई।
सूत्रों ने कहा कि तेल तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए सबसे अहम है कि खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये और एमआरपी को मनमाने तरीके से निर्धारित करने की प्रवृति पर रोक लगाई जाये। इसके लिए सभी कंपनियों को एक नियमित समयांतराल पर सरकारी पोर्टल पर अपने एमआरपी का खुलासा करने जैसी कोई व्यवस्था की जानी चाहिये।
सूत्रों ने कहा कि इस पहल के जरिये तेल तिलहन कारोबार में होने वाली धांधली को रोका जा सकता है और इससे उपभोक्ताओं को खाद्य तेल सही दाम पर भी मिल सकते हैं। इसके लिए सरकार को जल्दी कदम उठाना चाहिये।
बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,360-5,410 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,825-6,885 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,700 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,560-2,825 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 11,140 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,760-1,790 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,720-1,845 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,110 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,920 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,470 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,520 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,280-5,410 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,020-5,040 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

