जरुरी जानकारी | वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का निर्यात बढ़ना तय : डीजीएफटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष कुमार सारंगी ने बुधवार को कहा कि वैश्विक व्यापार और शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं के बावजूद आने वाले वर्षों में भारत का निर्यात बढ़ना तय है।

नयी दिल्ली, 26 मार्च विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष कुमार सारंगी ने बुधवार को कहा कि वैश्विक व्यापार और शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं के बावजूद आने वाले वर्षों में भारत का निर्यात बढ़ना तय है।

सारंगी ने कहा कि निर्यातकों को वर्तमान वैश्विक व्यापार परिदृश्य के अनुरूप व्यावहारिक और समझदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य भारत के लिए कई तरह के काम करने का ‘‘स्वर्णिम’’ अवसर प्रस्तुत करता है, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा तथा विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी।

‘सोर्सएक्स इंडिया-2025’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘ व्यापार और शुल्क से जुड़ी अनिश्चितताओं के बावजूद, हमारा निर्यात आने वाले वर्षों में बढ़ने वाला है।’’

इसका कार्यक्रम का आयोजन भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) ने यहां किया।

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने चीन जैसे देशों पर जवाबी शुल्क या आयात शुल्क लगाया है और भारत पर दो अप्रैल से ऐसे शुल्क लागू करने की घोषणा की है।

कुछ निर्यातकों ने चिंता जाहिर की है कि इंजीनियरिंग तथा दवा जैसे क्षेत्रों पर अमेरिका द्वारा शुल्क लगाए जाने से अमेरिका को निर्यात प्रभावित होगा, जो भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

सारंगी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का वस्तुओं व सेवाओं का निर्यात 800 अरब डॉलर को पार कर जाएगा। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में यह 778 ​​अरब डॉलर था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम (हाल के) महीनों में निर्यात में अस्थायी गिरावट देख रहे हैं। हालांकि, दीर्घावधि में हमारे निर्यातक समुदाय हमें यह आभास दे रहे हैं कि ऑर्डर को लेकर उनसे हासिल की जा रही जानकारियां काफी सकारात्मक है और इससे मुझे विश्वास है कि हमारे निर्यात में वर्तमान स्तर की तुलना में वृद्धि होगी।’’

उन्होंने कहा कि कारोबार सुगमता और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं जैसे कदमों से घरेलू उद्योग को समर्थन मिल रहा है।

भारत का वस्तु निर्यात फरवरी में लगातार चौथे महीने 10.85 प्रतिशत घटकर 36.91 अरब डॉलर रह गया था। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-फरवरी के दौरान यह 395.63 अरब डॉलर था। इस अवधि में सेवाओं का निर्यात 354.90 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने इसी कार्यक्रम में कहा कि शुल्क संबंधी चिंताओं के बावजूद, भारत के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर दर्ज की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\