देश की खबरें | प्रदेश उपाध्यक्ष होने के बावजूद काम नहीं करने दिया जा रहा: भाजपा सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जूट को लेकर केंद्र की नीतियों की आलोचना कर चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अर्जुन सिंह ने रविवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें राज्य में ‘‘काम नहीं करने दिया जा रहा है।’’

कोलकाता, 15 मई जूट को लेकर केंद्र की नीतियों की आलोचना कर चुके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अर्जुन सिंह ने रविवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें राज्य में ‘‘काम नहीं करने दिया जा रहा है।’’

सिंह को अगले सप्ताह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली बुलाया गया है। उन्होंने भाटपारा में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि जमीनी स्तर के सदस्यों को भी अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को अंजाम देना मुश्किल हो रहा है क्योंकि भाजपा की प्रदेश इकाई के नेता उनके काम के आड़े आ रहे हैं।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर 2019 में भाजपा में शामिल हुए सिंह ने कहा, ‘‘एक चीज स्पष्ट कर दूं। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर हम पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से हटा नहीं सकते। जिनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जनाधार वाले नेताओं की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में भाजपा अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त करेगी?’’

बैरकपुर के सांसद ने दावा किया कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के बावजूद ‘उनके हाथ बंधे’ हुए हैं। सिंह ने कहा, ‘‘यह ऐसा है जैसे मुझे स्याही और कागज के बिना एक फाउंटेन पेन उपहार में दिया गया है।’’

वरिष्ठ नेता और आसनसोल दक्षिण से भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल से जब सिंह के बयानों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिंह को काम करने के लिए पर्याप्त स्थान दिया गया है। पॉल ने कहा, ‘‘जहां तक मुझे पता है अर्जुन सिंह को प्रदेश संगठन में समुचित अधिकार और स्थान दिया गया है। पता नहीं वह ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं।’’

जगतदल क्षेत्र से टीएमसी विधायक सोमनाथ श्याम ने कहा कि अर्जुन सिंह जो कहते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह अभी भी भाजपा के साथ हैं। हाल में हुए एक कार्यक्रम में सिंह के साथ मंच साझा कर चुके श्याम ने कहा, ‘‘अर्जुन सिंह भरोसेमंद नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान