एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिकी मध्यस्थता के बावजूद नागोर्नो-काराबाख को लेकर लड़ाई जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारी गोलीबारी के कारण नागोर्नो-काराबाख की प्रांतीय राजधानी स्टेपनकर्ट के निवासियों को सुरक्षित आश्रयों में जाना पड़ा और आपातकालीन दल आग बुझाने में जुटे रहे।

विदेश की खबरें | अमेरिकी मध्यस्थता के बावजूद नागोर्नो-काराबाख को लेकर लड़ाई जारी

भारी गोलीबारी के कारण नागोर्नो-काराबाख की प्रांतीय राजधानी स्टेपनकर्ट के निवासियों को सुरक्षित आश्रयों में जाना पड़ा और आपातकालीन दल आग बुझाने में जुटे रहे।

नागोर्नो-काराबाख के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के अन्य शहरों में भी आजरबैजान की तरफ से गोले दागे गए। हमले में किसी के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई सूचना उपलब्ध नहीं थी।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान.

वहीं, आजरबैजान के अधिकारियों ने दावा किया कि आर्मीनिया की ओर से शनिवार सुबह टार्टर शहर और गुबादिल क्षेत्र में गोलीबारी की गई, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि आजरबैजान के दूसरे सबसे बड़े शहर गांजा में पूर्व में हुए हमले में घायल 13 वर्षीय लड़के की शनिवार को मौत हो गई।

यह भी पढ़े | तुर्की ने रूसी S-400 रक्षा प्रणाली का किया परीक्षण, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने की पुष्टि.

नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र आजरबैजान के क्षेत्र में आता है, लेकिन इस पर 1994 से आर्मीनिया समर्थित आर्मीनियाई जातीय समूहों का नियंत्रण है। इस क्षेत्र को लेकर आजरबैजान और आर्मीनियाई बलों के बीच 27 सितंबर को संघर्ष शुरू हुआ था, जिसमें सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के लिए रूस की ओर से दो बार मध्यस्थता की कोशिश की गई लेकिन इसके लागू होने के कुछ ही देर बाद इसका उल्लंघन हो गया था और दोनों पक्षों ने इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था। इस बीच, अमेरिका ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए प्रयास किए थे। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अलग-अलग वार्ता के लिए आर्मीनिया और आजरबैजान के विदेश मंत्रियों की मेजबानी की।

बातचीत के बाद पोम्पियो ने ट्वीट किया था, '' दोनों को संघर्षविराम लागू करना चाहिए और ठोस वार्ता पर लौटना चाहिए।''

रात को हुए हमले के बाद स्टेपनकर्ट के निवासी जॉर्जी ने कहा, '' बिल्कुल अभी मेरे बाग में एक बम फटा है। अगर यही तथाकथित संघर्षविराम है तो पूरे दुनिया को यह संघर्षविराम देखने दीजिए। यह मेरी मातृभमि है और मैं इसे छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).