विदेश की खबरें | अमेरिका में तमाम प्रतिबंधों के बावजूद लगातार बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मास्क पहनने की अनिवार्यता, लॉकडाउन, चिकित्सकीय जांच और पृथक रहने के आदेश बताते हैं कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हालात उतनी जल्दी सामान्य होने की संभावना नहीं है, जिसका कुछ सप्ताह पहले कई नेताओं ने अंदाजा लगाया था।

मास्क पहनने की अनिवार्यता, लॉकडाउन, चिकित्सकीय जांच और पृथक रहने के आदेश बताते हैं कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हालात उतनी जल्दी सामान्य होने की संभावना नहीं है, जिसका कुछ सप्ताह पहले कई नेताओं ने अंदाजा लगाया था।

अलबामा में कोविड-19 से एक दिन में 40 लोगों की जान जाने के बाद मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया। टेक्सास में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 10,800 नए मामले सामने आए, जहां रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग अबॉट लगातार मुंह ढकने पर जोर दे रहे हैं ताकि एक और लॉकडाउन से बचा जा सके।

यह भी पढ़े | भारतीय नागरिकों ने एच-1बी वीजा पर शासकीय आदेश के खिलाफ मुकदमा दायर.

वहीं न्यूयॉर्क में गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने वायरस से निपटने के उपाय और कठोर कर दिए हैं। उन्होंने 22 राज्यों की सूची जारी है, जहां से यहां आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए पृथक रहना अनिवार्य होगा। इन राज्यों से आने वाले लोगों के ‘ट्रेसिंग फॉर्म’ ना भरने पर 2,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगेगा और अनिवार्य रूप से पृथक रहना होगा।

देश में सामान्य गतिविधियां बहाल करने की योजना का समर्थन करने वाले ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टीट ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा की है और वह घर पर ही पृथक रहेंगे। कोविड-19 की चपेट में आने की घोषणा करने वाले वह पहले अमेरिकी गवर्नर हैं।

यह भी पढ़े | संयुक्त अरब अमीरात: खराब मौसम के कारण UAE का पहला मंगल अभियान 'होप मार्स मिशन' फिर स्थगित.

स्टीट आम तौर पर मास्क अनिवार्य करने का विरोध करते रहे हैं और खुद भी वह बहुत कम ऐसा हुआ जब मास्क पहने नजर आए हों।

ओक्लाहोमा के स्वास्थ्य कमिश्नर डॉ. लैंस फ्रे ने कहा कि वह (स्टीट) किसके सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए, इसका पता नहीं चल पाया है।

वहीं फ्लोरिडा में बुधवार को 10,181 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 3,00,000 हो गए और वहां रोजाना मरने वालों की दर भी लगातार बढ़ रही है।

फ्लोरिडा के अधिकतर शहरों में मास्क पहनने का नियम लागू है लेकिन गवर्नर रॉन डेसैंटिस ने इसे राज्यस्तर पर अनिवार्य करने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। हालांकि मंगलवार को एक सार्वजनिक सभा में वह खुद भी मास्क पहने नजर आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\