देश की खबरें | बियॉन्से के लिये कपड़े डिजाइन करना अद्भुत अनुभव रहा : मनीष मल्होत्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि मशहूर पॉप गायिका बियॉन्से के लिए कपड़े डिजाइन करना एक अद्भुत अनुभव रहा है।
नयी दिल्ली, एक जुलाई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि मशहूर पॉप गायिका बियॉन्से के लिए कपड़े डिजाइन करना एक अद्भुत अनुभव रहा है।
पॉप गायिका बियॉन्से ने अपने ‘काउबॉय कार्टर टूर’ के तहत पेरिस में 21 जून को अंतिम शो के दौरान ‘कस्टम-मेड सीक्विन्ड चैप्स’ और ‘बॉडीसूट’ पहना था।
इस संगीत समारोह के दौरान उनके पति एवं रैपर जे-ज़ेड ने बियॉन्से के साथ मिलकर गाना गाया।
मशूहर गीत ‘ब्यूटीफुल लायर’ की गायिका ने काले रंग की हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया और उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था।
मल्होत्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर सोमवार शाम को इस संगीत कार्यक्रम की कई तस्वीरें साझा की थीं।
डिजाइनर मल्होत्रा (58) ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारतीय डिज़ाइन वैश्विक पॉप संगीत कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने बियॉन्से के सह कलाकारों के लिए भी कपड़े डिज़ाइन किए थे।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘बिय़ॉन्से के काउबॉय कार्टर टूर के लिए कपड़े डिजाइन करना, उनके लिए कस्टम सेक्विन चैप्स और बॉडीसूट बनाना। साथ ही उनके सह कलाकारों के लिए चैप्स बनाना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। बिय़ॉन्से के पेरिस में हुए अंतिम कार्यक्रम में उनके पति एवं रैपर जे-ज़ेड साथ में थे। दोनों को एक साथ प्रस्तुति देते हुए देखना अविस्मरणीय ऐतिहासिक क्षण था। इस तरह के वैश्विक पॉप संगीत कार्यक्रम में भारतीय डिजाइन को सबसे आगे देखना वाकई खास है। संगीत और फैशन के इस पल का हिस्सा बनकर खुश हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

