एजेंसी न्यूज

अनिल देशमुख की सेहत ठीक नहीं है, मुम्बई में ही सीबीआई को उनसे पूछताछ करनी चाहिए : राकांपा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीबीआई को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किये गये महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर नयी दिल्ली के बजाय मुम्बई में ही उनसे पूछताछ करनी चाहिए.

अनिल देशमुख की सेहत ठीक नहीं है, मुम्बई में ही सीबीआई को उनसे पूछताछ करनी चाहिए : राकांपा
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Photo Credits: PTI)

मुम्बई, 8 अप्रैल : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीबीआई को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किये गये महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) की स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर नयी दिल्ली के बजाय मुम्बई में ही उनसे पूछताछ करनी चाहिए.

राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता महेश तापसे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनका कंधा अपने स्थान से हट गया है और उनकी सेहत अच्छी नहीं है. उन्हें स्पोंडलायटिस की दिक्कत है. इसलिए उन्होंने मांग की है कि उनसे दिल्ली के बजाय मुम्बई में पूछताछ हो. उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार हो. यदि वे उन्हें मुम्बई में पूछताछ कर राहत देते हैं तो हमें खुशी होगी.’’ यह भी पढ़ें : चारा घोटाले में लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को

मुम्बई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने बुधवार को देशमुख को उनके एवं अन्य के विरुद्ध दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में 11 अप्रैल तक के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की हिरासत में भेज दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).